फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट का लालच देकर पड़ोसी ने की बच्ची से हैवानियत

Fri, 16 Jun 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ में पांच साल की एक और मासूम को दरिंदे ने निशाना बनाया। यह जघन्य कांड बीकेटी में हुआ। पड़ोस में रहने वाले किसान रामलखन (48) ने मासूम को चॉकलेट का लालच देकर फुसलाया और घर ले जाकर दरिंदगी की। बच्ची खून से लथपथ हो गई तो दरिंदा भाग गया।
विज्ञापन


किसी तरह मासूम घर पहुंची तो उसका हाल देखकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। बृहस्पतिवार सुबह परिवारीजनों ने बीकेटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन, वह नहीं मिला।

बच्ची से दरिंदगी की वारदात बुधवार रात करीब आठ बजे की है। पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी रामलखन वहां आ गया। बच्ची को चॉकलेट का लालच देते हुए अपने घर ले गया और दरिंदगी की। विरोध पर बच्ची का मुंह दबाकर पीटा।
विज्ञापन


खून से लथपथ बच्ची चीखने लगी तो रामलखन ने उसे धमकाया और भाग निकला। बच्ची किसी तरह घर पहुंची तो परिवारीजन उसकी हालत देखकर सन्न रह गए। उसने मां को वारदात की जानकारी दी। रात को ही बच्ची के परिवारीजन रामलखनऊ के घर पहुंचे लेकिन वहां सन्नाटा पसरा था। रातभर परिवार सदमे में रहा।

सुबह बच्ची को लेकर उसके पिता बीकेटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। कोतवाल उदयवीर सिंह ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि रामलखन की तलाश में रिश्तेदारों व परिचितों के घर पर दबिश दी जा रही है।
Trending Videos

पिता ने दी लोकलाज की दुहाई, मां ने दिखाया साहस

रात को जब जब बच्ची के साथ दरिंदगी हुई, पिता खेत में पानी लगाने गए थे। लौटकर आए तो घटना की जानकारी हुई। बच्ची की मां ने आरोपी के घर जाने की बात कही तो लोकलाज के चलते उन्होंने रोक दिया।

पिता का कहना था कि बच्ची का मामला है। बात गांव के लोगों को पता चलेगी तो बदनामी होगी। पिता मामला दबाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बच्ची की मां किसी भी सूरत में दरिंदे को छोड़ने को तैयार नहीं थी। वह रातभर पति को समझाती रहीं।

उन्होंने बच्ची के भविष्य की दुहाई दी। कहा कि अगर आज शिकायत नहीं करेंगे तो बदनामी तो होगी ही, बच्ची के साथ दोबारा गलत हरकत हो सकती है।

उन्होंने पति को हिम्मत बंधाई, तब जाकर बच्ची के पिता कार्रवाई के लिए तैयार हुए और बृहस्पतिवार सुबह बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के दो भाई-बहन हैं।
विज्ञापन

झोलाछाप के पास ले गए बच्ची को, बोला-थाने जाओ, रेप हुआ है

लहूलुहान बच्ची को परिवारीजन गांव के झोलाछाप की क्लीनिक ले गए। बच्ची की हालत देखकर झोलाछाप ने कहा कि रेप हुआ है। पुलिस केस है। पहले थाने जाओ, फिर अस्पताल ले जाओ। हालांकि, परिवारीजन उसे घर ले आए।

अविवाहित है आरोपी, भाई संग रहता है
पुलिस ने बताया कि रामलखन अविवाहित है और खेती करता है। माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। दो भाई हैं, जिसमें एक के साथ वह रहता है। जबकि दूसरा परिवार सहित मड़ियांव में रह रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें