फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा चाचा! भतीजी से ही करने लगा छेड़छाड़

Wed, 02 Apr 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग में एक एलएलबी की छात्रा के साथ उसके कांस्टेबल चाचा ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब छात्रा ने शोर मचाया तो चाचा भाग निकला। मामले में छात्रा ने एलआईआर दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन


उधर, महकमे से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस पूरे मामले में लीपापोती करने में जुटी है।

विवेचना कर रहे दरोगा श्रीकांत ने पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को महिला कांस्टेबल को भेजने की बात कही जबकि पीड़िता ने किसी कांस्टेबल के न आने की जानकारी दी है।

विजयखेड़ा निवासी एलएलबी छात्रा के पिता सैन्यकर्मी हैं। छात्रा का आरोप है कि 23 मार्च को मां गांव गई थीं और वह घर पर अकेली थी।

दोपहर करीब एक बजे उसका चाचा उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग एकत्र हो गए।

इस पर उसका चाचा मौके से भाग निकला। छात्रा ने सोमवार को आलमबाग थाना में अपने चाचा के खिलाफ रेप की कोशिश करने की एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा की मां ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है।
विज्ञापन


पति ड्यूटी के सिलसिले में बाहर ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि उसका चाचा पुलिस में कांस्टेबल है और यहां वह पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर भागा हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें