फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में गोबर में दबाकर नवजात बच्चे को मार डाला, शव मिलने से हड़कंप मच गया

Tue, 27 Feb 2018 01:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के ललकी पुरवा गांव के बाहर एक घूर के ढेर में नवजात को दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। शव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र ग्राम सभा बनकटी सूर्यबली सिंह के मजरा ललकी पुरवा गांव के रहने वाले विशाल तोमर ने बताया कि गांव के बाहर बाग में एक मंदिर है। बाग में कुछ दूरी पर घूर लगा हुआ है। इसी घूर में किसी ने रात में ही एक नवजात शिशु को गोबर की खाद से ढंक दिया था।

उन्होंने बताया कि गांव के ही अर्जुन प्रसाद सुबह खेत में जा रहे थे कि घूर के ढेर के बीच कुछ दिखाई पड़ा। अर्जुन की मानें तो नवजात शिशु की पीठ दिखाई पड़ रही थी। पैर से हटाने पर नवजात शिशु को देखते ही अर्जुन ने भागकर गांव वालों को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और तरह तरह की बातें होने लगी। विशाल ने बताया जब तक हम लोग आये थे शिशु की सांसें चल रही थी। लेकिन कुछ ही देर में वह सदा के लिए सो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें