फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची को हत्यारों ने भालों से गोद डाला

Wed, 13 Aug 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरवा झाला गांव में गुरुवार रात भूमि विवाद में एक ग्रामीण के घर में घुसकर मां की गोद में सो रही मासूम बच्ची को छीनकर मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन


मासूम बच्ची के शरीर को हत्यारों ने भाले से गोद डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

कई बार हुआ झगड़ा

मोतीपुर थाना अंतर्गत पृथ्वीपुरवा झाला निवासी मनीराम का गांव के ही रामू विश्वकर्मा से जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन के विवाद को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो चुकी थी।

रामू इसी बात को लेकर मनीराम से खुन्नस रख रहा था। गुरुवार रात मनीराम अपनी पत्नी शांति देवी और पुत्री संगीता के साथ सो रहा था।

रात दो बजे के करीब रामू विश्वकर्मा, अमरीका बहेलिया व बैजू धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए। सबसे आगे शांति देवी और संगीता (5) सो रही थी।
विज्ञापन

बचाने का पूरा प्रयास किया

सभी के घर में घुसते ही शांति की नींद खुल गई। जिस पर उसने विरोध का प्रयास किया। हमलावरों ने शांति की गोद से उसकी पुत्री संगीता को छीन लिया। इसके बाद भाले से उसकी हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मोतीपुर थानाध्यक्ष एके यादव व जालिमनगर चौकी इंचार्ज भारत यादव गांव पहुंच गए।

बच्ची के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शांति देवी की तहरीर पर गांव निवासी अमरीका, रामू व बैजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें