फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में पेड़ से बांध व्यापारी को डंडे-पट्टे से पीटा

Thu, 13 Aug 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुदौली (फैजाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। अपने खिलाफ बयान देने से भड़के भेलसर चौकी प्रभारी ओमकार नाथ यादव ने सरिया, गिट्टी, बालू के व्यापारी गोगांवा के ध्रुव यादव को पुलिस चौकी में पेड़ से बांधकर डंटे-पट्टे से जमकर पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई प्रह्लाद की सूचना पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामचंद्र यादव वहां पहुंचे तो दरोगा-सिपाही चौकी छोड़कर भाग गए।

विधायक आक्रोशित लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। भीड़ संभालने के लिए एसडीएम व सीओ को चार थानों की फोर्स लगानी पड़ी।
विज्ञापन

यहां देखें, क्या है पूरा मामला

मामले में चौकी प्रभारी, दो सिपाही समेत विपक्षी सलमान व चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। वहीं, व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के वनगांवा के सलमान ने ढाई लाख रुपये बकाये के भुगतान के लिए व्यापारी ध्रुव को 10 महीने पहले चेक दिया था जो बाउंस हो गया।

तब व्यापारी ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में केस दर्ज किया। इस बीच, चौकी प्रभारी सलमान के प्रभाव में उसे ही प्रताड़ित करने लगा तब उसने डीजीपी से शिकायत की।

उन्होंने सीओ रुदौली संतोष सिंह को जांच सौंपी। बृहस्पतिवार को जब वह बयान देकर सीओ दफ्तर से निकला, उसे दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें