फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंग दुकानदार पर तलवार से हमला, सीसीटीवी में कैद

Thu, 13 Aug 2015 07:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के सुबर्बन चेंबुर में एक शारीरिक रूप से अक्षम दुकानदार पर तलवार से हमला करने की दहला देने वाली घटना सामने आई है। खास बात यह रही रही कि दुकान में मौजूद एक अन्य शख्स सामने आ गया और हमला करने वाले हाथ पकड़ लिया जिससे दुकानदार की जान बची। दुकान पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मुंबई पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम को 28 वर्षीय आरोपी अकरम शेख रजनीश ठाकुर नाम के शख्स की दुकान पर तलवार लहराते हुए घुसा। तिलक नगर थाने के इंस्पेक्टर भागवत सोनवाणे ने कहा कि आरोपी दुकानदार को मारने के इरादे से घुसा था। लेकिन वहां पर मौजूद एक ग्राहक ने दुकानदार की जान बचाई।

पुलिस ने बताया कि इलाके में मौजूद कुछ नशे के शिकार लोग दुकानदार से पैसे उगाही करने आए थे जिसका उसने विरोध किया था। जिससे गुस्साए आरोपियों ने दुकानदार पर तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए हमले का वीडियो

रजनीश की दुकान में लगे सीसीटीवी में हमले का वीडियो भी रिकॉर्ड हो गया। इस वी‌डियो में दिख रहा है कि किस बहादुरी दुकान पर मौजूद ग्राहक ने आगे आकर रजनीश की जान बचाई। पुलिस ने कहा दुकानदार को निकट के अस्पताल में भी पहुंचाया गया है।

दुकानदार के रजनीश के भाई मनीश ने बताया हमला करने वाले लोग उनसे 1500 से 2000 रुपए हर महीने देने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बारे में एक डेढ़ महीने पहले इस बारे में पुलिस को बताया था ले‌किन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

हमले का पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें