फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सेल्फी लेने के चक्कर में गोमती में डूबा छात्र, मौत

Thu, 14 May 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम के सी ब्लॉक निवासी सत्या बजाज ऑटो सर्विस स्टेशन के मालिक सत्य नारायण कुरील का इकलौता बेटा मोहित (15) बुधवार को अच्छी सेल्फी के चक्कर में गऊ घाट पर नदी में डूब गया। वह दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था।
विज्ञापन


जबकि उसका दोस्त मयंक लोहिया अस्पताल में भर्ती है। दोस्तों की सूचना पर परिवारवालों व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया।

एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि मोहित एसकेडी एकेडमी में नौंवी का छात्र था। मोहित बृहस्पतिवार को अपनी क्लास के ही छात्र मयंक से मिलने की बात कहकर घर से दोपहर करीब दो बजे निकला था।

इसके बाद मोहित, मयंक, शिवम शुक्ला व सौरभ जोशी ने पिकनिक का प्लान बनाया और ठाकुरगंज क्षेत्र में गऊ घाट पहुंच गए। मोहित व मयंक गोमती में नहाने उतर गए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर पानी डाल रहे थे। इस बीच मोहित का संतुलन बिगड़ गया। वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए मयंक ने हाथ पकड़ा। इसके बाद दोनों डूबने लगे।
विज्ञापन

दोस्त को डूबते देख होश उड़े...

यह देखकर घाट किनारे खड़े उसके अन्य दोस्तों के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने भी नदी में छलांग लगाई। उन्होंने मयंक को डूबने से तो बचा लिया, लेकिन मोहित डूब गया।

मोहित के ही दोस्तों ने उसके घरवालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिवारवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मोहित की तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया।

दोस्तों ने बनाया घटना का वीडियो
मोहित और मयंक को डूबते देखकर उसके ही दोस्तों ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी बनाया। जांच-पड़ताल करने पहुंची पुलिस टीम को उसके दोस्तों ने यह वीडियो दिखाया।

उन्होंने बताया कि मयंक और मोहित ने ही उन दोनों की सेल्फी खींचने को कहा था। दोनों सेल्फी के चक्कर में कुछ दूर निकल गए और हादसे का शिकार हो गए।

तैराकी का शौक था जो कि भारी पड़ा

मोहित को स्वीमिंग का काफी शौक था। वह परिवारवालों से अक्सर स्वीमिंग सीखने की बात कहता था। इसके लिए घरवालों ने उसे किसी अच्छे स्वीमिंग पूल में भेजने का वादा भी किया था।

हालांकि, इसी शौक ने मोहित की जान ले ली। स्वीमिंग न आते हुए भी मोहित दोस्तों संग गोमती नदी में उतर गया। पानी कम देखकर उन लोगों को गहराई का अंदाजा नहीं हुआ।

बताते हैं कि पहले तो चारों दोस्त नदी किनारे पर ही नहाते रहे, लेकिन अचानक मोहित किसी गहरे गड्ढे में फंस गया। उसने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

वहीं, घटना के तत्काल बाद शिवम, मयंक और सौरभ बाहर निकल गए। शिवम और सौरभ राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में 10वीं के छात्र हैं और इन्हीं दोनों के कहने पर मोहित व मयंक ने भी कुड़ियाघाट घूमने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन

इकलौते बेटे को खोकर मां हुई बेसुध

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद से रिटायर सत्य नारायण कुरील के इकलौते बेटे मोहित के डूबने की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना के बाद से ही वह बेसुध पड़ी रहीं और बार-बार बेटे को बुलाने की जिद करती रहीं। परिवार के सभी सदस्य ईश्वर से उन्हें हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें