गुडंबा थाना क्षेत्र में सीबीसीआईडी में तैनात कांस्टेबल से त्रस्त उसकी बहू व बेटे ने एसएसपी से शिकायत की है। बहू ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करने के साथ यौनशोषण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
महिला के बेरोजगार पति ने भी पिता की करतूत पर कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि एक दिसंबर 2009 को उसकी शादी हुई थी। इससे पहले सास की मौत हो चुकी थी।
सीबीसीआईडी में तैनात ससुर ने कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये लिए। कुछ दिनों बाद बेरोजगार पति को नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख ऐंठे। इसके साथ ही बहू पर बुरी नजर डालने लगा।
महिला का आरोप है कि कई बार यौन शोषण का प्रयास कर चुके ससुर ने एक महिला मित्र के माध्यम से उसके पति को फंसाने की कोशिश की और विरोध पर धमका रहा है। एसएसपी ने गुडंबा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।