फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चाकू की नोंक पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 70 हजार रुपये की लूट

Mon, 05 Sep 2022 04:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के रेहरा बाजार में चाकू की नोंक पर ग्राहक सेवा केंद्र में 70 हजार रुपये की लूट हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से दुकानदारों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के रेहरा बाजार के स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायखास बाजार में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर संचालक से 70 हजार रुपया लूट लिया। फिल्मी अंदाज में हुई इस लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना का जायजा लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित ओंकार सिंह बब्लू ने बताया कि सोमवार को वह 10.30 बजे ग्राहक सेवा केंद्र में बैठे थे तभी दुकान के सामने दो बाइकों पर सवार चार लोग आकर रुके। उसमें से एक आदमी केंद्र में घुसा और हमसे मोबाइल रिचार्ज करने के लिए कहा तभी वहां उसका दूसरा साथी भी आ गया। उसने पीछे का दरवाजा बंद कर दिया।

दो अन्य लोग जो बाहर खड़े थे इसी बीच वह भी अंदर आ गए और दुकान का शटर गिरा दिया। इन लोगों ने चाकू दिखाकर कहा कि हम लूट करने आए हैं, सारा पैसा दे दो। बदमाशों ने चाभी लेकर दराज में रखा 70 हजार रुपया और दो मोबाइल लूट लिया। चारों बदमाश मुझे कमरे में बंद कर बाहर से शटर गिराकर चले गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने कंप्यूटर से कई लोगों को घटना के संबंध में मैसेज कर जानकारी दी। सूचना पाकर आसपास के अन्य दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोला और मुझे बाहर निकाला। दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई इस लूट से बाजारवासियों व दुकानदारों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर एसपी राजेश कुमार सक्सेना, सीओ उतरौला उदयराज सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष रेहरा बाजार अजय कुमार पांडेय, सादुल्लाहनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित एसओजी टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम तथा क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से पूछताछ की। एसपी ने मातहतों को निर्देश दिया है कि शीघ्र घटना का राजफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें