फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेडिकल लाइसेंस बनाने के लिए 70 हजार रुपये में तय हुआ सौदा, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

Wed, 06 Jul 2022 03:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी

सार

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया है। मेडिकल लाइसेंस बनाने के लिए उसने 70 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल स्टोर के लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत खोरी का खुलासा हुआ है। कलेक्ट्रेट स्थित औषधि निरीक्षक कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा 70 हजार की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वायरल हुआ वीडियो औषधि निरीक्षक कार्यालय का बताया जा रहा है जिसमें यहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विपिन कुमार द्वारा किसी से रिश्वत ली जा रही।

वीडियो के अनुसार सौदा 70 हजार रुपये में तय हुआ। इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाने के बाद किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिछले दो दिन से यह वीडियो पूरे जिले में कई मोबाइल में मौजूद है। जिलाधिकारी से जुड़े कार्यालय में रिश्वतखोरी का ऐसा वीडियो जारी होने के बाद हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


डीएम आदर्श सिंह के निर्देश के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। औषधि निरीक्षक सीमा सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें