फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनियंत्रित जीप पलटी, 13 घायल

गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के फोरबिसगंज से कोतवाली देहात के उजैनी गांव जा रही एक जीप बरुआचक के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जीप में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के उजैनी गांव के रहने वाले मिन्नू के घर सोमवार को उनके बेटे का खतना था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदारी के लोग जीप पर सवार होकर उनके घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप मोतीगंज थाना क्षेत्र के बरुआचक के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में जीप पर सवार शबनम, फरदीन, सूफिया, दुर्गा, जीशान, यूसुफ, सादिया, इकरा, आल्फीन, नगमा, अफसरी, राबिया व मोहम्मद घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें