फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा का अपहरण, केस दर्ज
विज्ञापन

मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है । परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस एक युवक के विरुद्ध नामजद अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक महिला होमगार्ड की पुत्री 10 वीं की छात्रा सुबह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई, परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की न मिलने पर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही युवक राहुल के विरुद्ध धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ 48 घंटे बाद भी अपहृत छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका है। मामले में थानाध्यक्ष पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय का कहना है कि अपहृत छात्रा के पिता द्वारा घटना की तहरीर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें