फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। तालाब पर मछली की रखवाली कर रखे दिव्यांग युवक की सोमवार रात डूब कर मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरहुंआ निवासी राजेश (35) दिव्यांग है। युवक गांव के ही एक तालाब पर मछली की रखवाली करने का काम करता था। सोमवार देर रात तालाब के किनारे पैर खिसक जाने से वह तालाब मे चला गया। गांव के कुछ लोग मंगलवार सुबह तालाब ओर गए तो देखा राजेश का शव उतरा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी घरवालों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरियाबाद थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिवारीजनों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें