फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के बिजनेसमैन के घर से 45 लाख रुपये की चोरी, घर खंगाल कर चपत लगा गए चोर

Tue, 24 Jul 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के ठाकुरगंज में रहने वाले दुबई के ऑटो पार्ट्स कारोबारी मो. सुहैल के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 45 लाख रुपये के जेवर-नकदी समेट लिए। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सुहैल का घर यहां मोहिनीपुरवा में है। वह दुबई में ऑटो पार्ट्स की दुकान करता है। उसके घर पर पत्नी-बच्चों के अलावा भाई नफीस का परिवार रहता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नफीस सहित पूरा परिवार इलाहाबाद में बहन के निकाह समारोह में गया था। सोमवार सुबह मकान का दरवाजा खुला देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मकान के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने नफीस को फोन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में नफीस मौके पर आ गए।

उसने बताया कि चोरों ने सभी कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर इत्मीनान से तलाशी ली थी। करीब चार लाख नकद और 40 लाख रुपये के जेवर चोर ले गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस वारदात में किसी परिचित अथवा करीबी का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि नफीस की लाटूश रोड पर बारबर की शॉप है।
विज्ञापन


अक्सर दुकान के कर्मचारी व अन्य लोग उसके घर आते-जाते थे। उन्हें यह भी पता था कि नफीस पूरे परिवार के साथ मकान पर ताला लगाकर इलाहाबाद गया है। हो सकता है कि वारदात में उनकी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भूमिका हो। घर आने-जाने वालों की सूची बनाई जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें