फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और जीप चालकों में विवाद, यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी(बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को जोड़ने वाली हल्दी- सहतवार मार्ग पर सोमवार को पूरे दिन जीप तथा टेंपों का परिचालन पूर्णतया ठप रहा। रविवार की शाम को टेंपों व जीप ड्राइवरों के बीच सवारी को ले जाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है।जिसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हल्दी -सहतवार मार्ग पर करीब तीन दशक से कमांडर जीप चलती है, वहीं लगभग डेढ़ साल से टेंपो भी चलने लगे। 12 किमी लंबे मार्ग हल्दी से सहतवार तक 35 कमांडर जीप तथा 12 टेंपो हल्दी से सोनवानी ढाले तक चलती है। रविवार की शाम हल्दी ढाले पर एक टेम्पू चालक सोनवानी के लिए सवारी बैठा रहा था इसी बीच जीप चालक ने इसका विरोध किया। बात बढ़ने लगी तो नंबर टेकर ने टेंपो चालक से चाभी छीन लिया। इससे नाराज टेंपो चालकों ने सोनवानी ढाले पर इकट्ठा हो गए और इधर से जाने वाली जीपों को रोक दिया। टेम्पो चालकों का कहना है कि हमें सोनवानी व हल्दी तक आने- जाने वाले सवारियों को ले जाने दिया जाए जबकि जीप चालकों का कहना है कि इस मार्ग पर हम लोग काफी दिनों से चल रहे है, इस मार्ग हम लोग अन्य वाहन को नहीं चलने देगें। जीप चालकों ने बताया कि जब रोड खराब था तो हम लोग सवारी ले जाते थे और जब रोड बन गया तो ये टेम्पों वाले सवारी लेकर चले जाते है। जिस कारण हमें सवारी नहीं मिल रही है। वहीं टेंपो चालकों का कहना है कि रोड किसी का नही है और हम भी इस रोड पर चल सकते है। इसी को लेकर सोमवार को पूरे दिन पूर्ण रूप से इस मार्ग पर सवारी गाड़िया नहीं चली। जिसके चलते आने- जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो व मरीजों को विवश होकर पैदल चल कर अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। इस मामले को किसी भी पक्षों ने पुलिस को बताना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें