फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पीडब्ल्यूडी के जेई के घर 30 लाख की चोरी

Thu, 08 Apr 2021 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीजीआई क्षेत्र निवासी पीडब्ल्यूडी के जेई विवेक कुमार के बंद मकान से चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में रखे हीरे और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। जेई विवेक कुमार ने पुलिस को 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान के चोरी होने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, चोर जेवरात के साथ घर में लगी टोटियां तक ले गए।

विज्ञापन


पीजीआई थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला के मुताबिक, विवेक कुमार अपने निजी कार्य के लिए परिवार के साथ पटना गए हुए थे। मंगलवार को जब वह लखनऊ लौटे तो दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है। कमरे में रखी अलमारी का सारा सामान बिखरा मिला। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवेक का आरोप है कि मेरे जाने की जानकारी उनके पड़ोसी को थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें