फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दो पक्षों में जमकर चली तलवारें, पिस्टल से फायरिंग, चार लोग हुए घायल

Thu, 08 Apr 2021 01:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन
दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर धारदार हथियार चले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर धारदार हथियार चले। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला इमरती निवासी जावेद और अय्यूब पक्ष में पुरानी रंजिश चली आ रही है। जावेद पक्ष का आरोप है कि एक मार्च को कार से करीब एक लाख रुपये चोरी हो गए थे। शक के आधार पर दुकानदार यूसुफ के बेटे से पूछताछ करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही। कुछ देर बाद रुपयों से भरा बैग उनके बाथरूम में पड़ा मिला।

आरोप है कि इससे नाराज यूसुफ पक्ष के लोगों ने चार मार्च को हथियार से लैस होकर उनके घर हमला बोल दिया, जिसमें बहरोज और अहसान घायल हो गए। जबकि, अय्यूब पक्ष का आरोप है कि उनके बेटे यूसुफ के साथ दूसरे पक्ष के सोनू ने गालीगलौज कर दी थी। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर आकर हमला बोल दिया था। साथ ही पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई। हमले में यूसुफ और सलमान गंभीर घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर यूसुफ, यूनुस, खुशनूद, सलमान, उस्मान और एहसान उर्फ सोनू, जावेद, बहरोज, इमरान, वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें