फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की आदी नाबालिग बहनों ने ये क्या कर डाला?

Tue, 24 Sep 2013 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस उम्र में हाथों में खिलौने होने चाहिए उस उम्र में इन लड़कियों के हाथों से कुछ ऐसा हो गया जिसके लिए ताजिंदगी उन्हें शायद ही कोई माफ करे।
विज्ञापन


नशे की लत और बदले की भावना ने इन्हें कातिल बना दिया। दोनों आरोपी मौसेरी बहन हैं। रविवार रात ये लड़कियां मोहल्ले के कबाड़ी हसीब उर्फ अजूबी (32) के घर पर घुसीं और सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

लोगों ने दोनों को मौके पर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में दोनों के मुंह से पूरी कहानी सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए
सनसनीखेज वारदात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैंपबेल रोड हसियामऊ स्थित शहाबुद्दीन का हाता में हुई। कबाड़ी हसीब पत्नी शानू और बेटी गुलफ्शां, सनोवर, सादिया, तस्मियां और सिमरन के साथ हाता के पास ही गड़ैय्या में रहता था।
विज्ञापन


जलभराव के चलते 12 दिन पहले हसीब किराये पर हाता में रहने आया था। इसी बीच गड़ैय्या में फरहान के मकान में एक परिवार किराये पर रहने आ गया।

आसपास के लोगों का कहना है कि इस परिवार की दो लड़कियां नशे की लती थीं। रुमाल पर व्हाइटनर लगाकर सूंघने और स्मैक पीने के अलावा नशीले इंजेक्शन भी लगाती थीं।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर हसीब की बेटी गुलफ्शां और सादिया घर के पास हैंडपंप पर पानी भर रही थीं। तभी दोनों लड़कियां वहां पहुंचीं और टॉफी दिलाने के बहाने सादिया को साथ ले गईं और उसके बाएं हाथ में नशीला इंजेक्शन लगा दिया।

बताते हैं कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद सादिया घर पहुंची और बेहोश हो गई। दो घंटे बाद उसे होश आया। शाम को घर लौटने पर हसीब को पूरी घटना पता चली तो उसने फरहान के घर जाकर किराएदार की लड़कियों की करतूत बताते हुए नाराजगी जताई।

इस दौरान उसकी आरोपी लड़कियों और उनके परिवार की महिलाओं से मारपीट भी हुई। इसके बाद लड़कियों के परिवारवालों ने ठाकुरगंज थाने में हसीब के खिलाफ तहरीर दी थी।
उधर, रविवार दोपहर फरहान ने विवादित किरायेदार से मकान खाली करा लिया। अपमान और छत छिनने से बौखलाई लड़कियां रात करीब साढ़े दस बजे हसीब से बदला लेने हाता पहुंच गईं।
विज्ञापन


उनके साथ दो लड़के भी थे। गालियां देते हुए लड़कियों ने दरवाजा खुलवाया और बाहर ही जमीन पर चादर बिछाकर लेटे हसीब से मारपीट शुरू कर दी। हसीब ने विरोध किया तो सर्जिकल ब्लेड निकालकर उसकी गर्दन काट दी।

चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे और लड़कियों को पकड़ लिया। इधर लहूलुहान हसीब को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।

ठाकुरगंज एसओ शशिकांत यादव ने बताया कि लड़कियां नाबालिग हैं इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश कर बाल संप्रेक्ष्ाण गृह में रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें