फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन


बलरामपुर। पति और पत्नी में अनबन थी। पुलिस ने दोनों को सुलह के लिए बुलाया, लेकिन पति ने कोतवाली परिसर में ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए अफसरों व महिला आयोग से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महमूदाबाद सीतापुर की रुमैशा खातून ने महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल से की शिकायत में बताया कि उतरौला के परवेज से 12 वर्ष पहले उसका निकाह हुआ था।

ससुराल में दहेज के लिए उसे परेशान किया जाता था। इस बीच वह तीन बच्चों की मां बन गई। उसने दहेज की शिकायत उतरौला पुलिस से की। करीब छह माह पहले थाने में परवेज ने रुमैशा को तीन तलाक दे दिया और पत्नी व बच्चों से अलग रहने लगा।
विज्ञापन


रुमैशा ने बुधवार को सुनीता बंसल से मुलाकात कर शिकायत की। सुनीता ने कहा कि थाने में तीन तलाक की घटना काफी गंभीर है। रुमैशा को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें