फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Theft: बंद मकान का ताला तोड़कर 17 लाख रुपये की चॉकलेट चुरा ले गए चोर

Wed, 17 Aug 2022 02:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ

सार

चिनहट में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 17 लाख रुपये की चॉकलेट चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह सिद्घू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के चिनहट के देवराजी विहार कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी राजेंद्र सिंह सिद्घू के बंद मकान का ताला तोड़कर सोमवार रात चोर 17 लाख रुपये की चॉकलेट चोरी कर ले गए। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, देवराजी विहार में राजेंद्र सिंह सिद्घू परिवार सहित रहते थे। उन्होंने दो महीने पहले ओमेक्स हाइट्स में अपना आवास बनवाया है। वहीं पर पत्नी मोनिका सिंह के साथ रहने लगे।



राजेंद्र के मुताबिक वह कैडबरी के स्टॉकिस्ट हैं। मकान में गोदाम बना लिया था। सोमवार रात चोर देवराजी विहार स्थित मकान से करीब 17 लाख रुपये के चॉकलेट, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर व अन्य सामान एक लोडर पर लादकर ले गए। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। राजेंद्र सिंह सिद्घू ने बताया कि उन्होंने चिनहट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें