मुडिला (सीतापुर) तम्बौर थाना क्षेत्र के सहिंजर कलां में शनिवार देर शाम को स्टार्ट करते वक्त एक कार में आग लगने से हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने चालक को कार से सकुशल निकालकर आग पर काबू पाया।
सहिंजर कलां में शनिवार देर शाम अजय कुमार अपनी कार स्टार्ट कर रहा था। तभी अचानक कार में आग लग गई। आग लगते देख गांव में खलबली मच गई।
ग्रामीणों ने अजय को किसी तरह कार से सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही जलती कार को किसी तरह से बुझाया। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा रहा। ग्रामीणों का मानना है कि स्टार्ट करते वक्त वायरिंग में शॉर्टसर्किट से कार में आग लगी थी।