फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज के चार साल: पुलिस एनकाउंटर में 135 अपराधियों को किया ढेर, 13 पुलिसकर्मी हुए शहीद

Wed, 17 Mar 2021 11:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में योगी सरकार अपराधियों से बेहद सख्ती से पेश आ रही है। योगी राज के पिछले चार वर्षों में प्रदेश में पुलिस ने 135 अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया जबकि 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं। वहीं, मुठभेड़ में 3000 से ज्यादा अपराधी व 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का दावा है कि पिछले चार वर्षों में कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। भय के कारण अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। उनकी अवैध सम्पत्तियां ढहाई जा रही हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सुल्तानपुर में एक चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि पहले यूपी में  गुंडे, माफिया सड़क पर घूमते थे। आज गुंडे माफिया जेल जा रहे हैं या फिर प्रदेश छोड़ रहे हैं। माफिया की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। प्रदेश में अब कानून का राज है।
विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश सरकार की इस नीति की विपक्ष आलोचना करता है कि एनकाउंटर में मासूम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त भाषा में कहा कि प्रदेश में अब तक किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें