फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर विवाहिता से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू की नोंक पर विवाहिता से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा
विज्ञापन



श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई एक विवाहिता को गांव के ही एक युवक ने बदनियती से दबोच लिया। वह महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।


इस पर महिला ने बहादुरी दिखाते हुए युवक से चाकू छीनकर उसके गुप्तांग पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का बहराइच जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली तीस वर्षीय विवाहिता गुरुवार को मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी। महिला का आरोप है कि वह घास काट रही थी, तभी गांव के ही रहने वाले लड्डन ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा।


महिला का आरोप है कि विरोध करने पर लड्डन ने चाकू निकाल लिया और उसकी नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच महिला ने लड्डन के हाथ से चाकू छीनकर उस पर वार करने के साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया।


इस पर ग्रामीणों को आता देख लड्डन भाग गया। महिला के पलटवार में गुप्तांग पर चाकू लगने से लड्डन गंभीर रूप से घायल हो गया। बहराइच जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सीओ जंगबहादुर यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी लड्डन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


जबकि घायल युवक की तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। अगर तहरीर मिली तो उसकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें