पड़ोस में आई बारात देखने गए बालक की वहशियाना तरीके से हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास एक निर्माणाधीन मकान में बालू में दबा मिला।
जिसने भी शव देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। बालक का एक हाथ टूटा था। कलाई की नसें कटी थीं। गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। पेट पर घाव था।
निम्नीपार मोहल्ला निवासी बाबू राजपूत का पुत्र बागवान (10) सोमवार रात पड़ोस में बारात देखने के बाद से लापता था।
परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार को सुबह घर से कुछ दूर एक निर्माणाधीन मकान में बालू में दबा बालक का शव मिला।