गोंडा। शहर के एक स्कूल में बंधक बनाए गए बीडीसी सदस्यों को कोतवाली में लाने के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए महामारी एक्ट समेत निषेधाज्ञा उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के बहराइच रोड स्थित पूर्व मंत्री स्व. विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के स्कूल से लाए गए विकासखंड रूपईडीह के 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच हंगामे के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को नामजद समेत 80 के खिलाफ महामारी एक्ट व निषेधाज्ञा उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि रहमान निवासी राजेन्द्र नगर नवशहरा समेेत 80 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट व निषेधाज्ञा उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ने बताया कि बीडीसी सदस्यों की तरफ से भी तहरीर मिली है। जिसकी जांच कराई जा रही है। संवाद