नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के मंहगूपुर गांव में सोमवार की रात चोर उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर रखी पानी की टंकी चुरा ले गए। प्रधानाचार्य सुधा पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने स्कूल की छत पर रखी पानी टंकी चुरा ले गए। विद्यालय में चोरी की यह चौथी घटना है। बताया कि नौ जून की रात चोरों ने विद्यालय के छत पर रखी पानी की टंकी खोल कर ले जाने का प्रयास किया था। सूचना भी थाने पर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार की रात चोरों ने विद्यालय की छत पर चढ़कर पानी की टंकी उठा ले गए। विद्यालय में चोरी की इन घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना गांव में चर्चा का विषय बना है। गांव निवासी विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस के इस रवैये से चोरों में पुलिस का भय समाप्त होता जा रहा है। संवाद