फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने किया हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन पर नहीं कर सके रामलला के दर्शन

Tue, 08 Jun 2021 02:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने सोमवार को अपनी मां के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। हालांकि, वह रामलला के दर्शन नहीं कर सके।
 
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे आर पी सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह ने सोमवार की देर शाम अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि देर शाम को पहुंचने के कारण श्री रामलला के दरबार में माथा नहीं टेक सके।

विज्ञापन


भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह सोमवार की शाम दिल्ली से सीधे अपनी मां के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर हनुमान जी का भोग प्रसाद भी ग्रहण किया। दर्शन पूजन के दौरान वे भक्ति भाव में निमग्न नजर आए।

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह व उनकी मां का रामनामा आदि भेंट कर स्वागत सम्मान किया। पुजारी राजू दास ने बताया कि देर से पहुंचने के कारण वे रामलला का दर्शन नहीं कर सके, क्योंकि शाम 6 बजे रामलला का दरबार भक्तों के लिए बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपी सिंह को रामलला का दर्शन न कर पाने का मलाल रहा। उन्होंने कहा कि अगली बार आएंगे तो रामलला का दर्शन जरूर करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें