भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्स अकाउंट से दी गई।
शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है। वह आईपीएल में सनराईजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हैं।