फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रिकेट के सितारों का लखनऊ पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत, इकाना में अभ्यास आज

विज्ञापन
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल-3 से बाहर निकलते भारतीय टीम के ​खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर सोमवार शाम भारतीय क्रिकेट टीम प्रशंसकों की भीड़ देखने लायक थी। शाम करीब 6:30 बजे टर्मिनल तीन से जब टीम के खिलाड़ी निकलने लगे तो प्रशंसक उनके नाम पुकारने लगे जिससे वह चेहरा घुमाएं और वह अपने मोबाइल में उनकी तस्वीर कैद कर सकें।
विज्ञापन

टर्मिनल से पहले कोच गौतम गंभीर और हरफनमौला हार्दिक पंड्या बाहर निकले। तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव टर्मिनल से निकलकर सीधे बस में चढ़ गए। सबसे आखिरी में भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल बाहर निकले। उन्हें देखकर प्रशंसकों ने आवाज लगाई तो स्टार सलामी बल्लेबाज ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। कुछ ही देर में माहौल इंडिया-इंडिया के शोर से गूंज उठा। कुछ ही मिनटों में खिलाड़ियों से भरी बस सीधे गोमतीनगर स्थित होटल पहुंची, जहां भारतीय पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी लखनऊ पहुंचे।

2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्टेडियम में दोपहर एक बजे से दक्षिण अफ्रीका टीम अभ्यास करेगी। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी शाम पांच बजे स्टेडियम पहुंचकर अपनी तैयारियों को परखेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल-3 से बाहर निकलते भारतीय टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

Next
AU ऐप में पढ़ें