लखनऊ विश्वविद्यालय में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कुलपति व कुलसचिव इलेवन की टीमों के बीच एक 20-20 ओवरों के क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें कुलसचिव इलेवन ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
कुलसचिव इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया और कुलपति इलेवन को 113 रनों पर रोक दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट खोकर 17.3 ओवरों में 114 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल की।
मैच के दौरान दोनों टीमें आपस में भिड़ गईं। कुलसचिव इलेवन के खिलाड़ियों ने कुलपति इलेवन पर बेईमानी करने का आरोप लगाया और अंपायर को हटाने की बात की जिस पर कुलपति को हस्तक्षेप करना पड़ा और फिर मैच शुरू हो सका।