फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबग्गा फ्लाईओवर के बीच श्मशान घाट, विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा फ्लाईओवर के बीच में पासी समाज का श्मशान घाट आ गया है। इसके विरोध में बुधवार दोपहर 12 बजे समाज के लोगों सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह श्मशान घाट छंदुईय्या का पुरवा (खेड़ा) में सब्जी मंडी के पीछे जंगल के किनारे स्थित है। पासी समाज ने पारंपरिक मुक्तिधाम व श्मशान घाट को फ्लाईओवर निर्माण से बचाने की आवाज उठाई है। हालांकि, प्रदर्शनकारी बीते मंगलवार को डीएम को लिखित शिकायत देकर निर्माण के लिए वैकल्पिक तकनीकी समाधान तलाशने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सुमित, शिवानी, पुष्पा, रोहित, सुधीर, कमलेश, बिट्टी, गुड़िया, रचना, रामरती, राजाराम, रमेश, नंद किशोर आदि ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तिधाम व श्मशान घाट का इस्तेमाल समाज के लोग कई पीढ़ियों से अंतिम संस्कार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के लिए करते आ रहे हैं। यह स्थान सामाजिक, धार्मिक और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है। यहां समाज के पूर्वजों से जुड़ी समाधियां और स्मृतियां मौजूद हैं। अब इनके अस्तित्व के मिटने का अंदेशा हो गया। निर्माण के चलते श्मशान घाट का कोई हिस्सा प्रभावित या ध्वस्त होता है तो स्थानीय लोगों के सामने अंतिम संस्कार के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि वह विकास कार्य के विरोध में नहीं हैं।
श्मशानघाट की समस्या का समाधान होगा
सेतु निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले एलडीए, नगर निगम और राजस्व विभाग से स्थल के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। किसी भी विभाग ने वहां श्मशान घाट होने की जानकारी नहीं दी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। यदि ग्रामीणों को किसी तरह की समस्या हो रही है तो उनसे बातचीत की जाएगी और समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें