फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रिएटर्स क्लब ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। द क्रिएटर्स क्लब ने सीएएल पर्पल टीम को 156 रन से मात देकर अंडर-16 सिराज खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिएटर्स टीम ने 35 ओवर में 222 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज प्रभाकर कुमार ने 10 चौकों की मदद से 107 रन की शतकीय पारी खेलकर शानदार शुरुआत की। अद्वितीय शुक्ला ने 22 और राज शुक्ला ने 21 रन का योगदान किया। सीएएल पर्पल के निष्कर्ष तिवारी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल पर्पल टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती झटकों से टीम संभल नहीं सकी और सभी बल्लेबाज 18.4 ओवर में मात्र 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यशवर्धन सिंह नेगी ने 40 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच क्रिएटर्स टीम के मो. सैफ ए आजम ने मात्र सात रन देकर छह विकेट चटकाए। ज्ञानेंद्र कुमार ने दो विकेट की सफलता पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें