फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में तेंदुए की दहशत: वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे, छह टीमें कर रही कांबिंग; घरों में कैद 10 गांव के लोग

Thu, 27 Nov 2025 02:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में तेंदुआ दिखने से दहशत फैली है। वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं। छह टीमें कांबिंग कर रही हैं। 10 से अधिक गांवों के लोग घरों में कैद हैं। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
तेंदुआ। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के पास स्थित पुलिया पर दो दिन पहले दिखे तेंदुए से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। संस्थान के निदेशक टी. दामोदरम ने भी डीएफओ को तेंदुए की सूचना दी है। इसके बाद वन विभाग ने उसे ट्रेस करने के लिए संभावित क्षेत्र में सात कैमरे लगाए हैं।

विज्ञापन


डीएफओ शितांशु पांडेय ने बताया कि दो दिन से वन विभाग की टीमें क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। बुधवार को भी टीम पूरे दिन तेंदुए के पगचिह्न देखती रही, लेकिन कहीं भी पगचिह्न नहीं दिखा। ग्रामीणों ने भी बुधवार को तेंदुए के कहीं दिखाई देने की पुष्टि नहीं की। लेकिन, एहतियात के तौर पर बुधवार को बेलबाग की ओर सात ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। 

तेंदुए की गतिविधि कैमरे में कैद होते ही उसे पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। डीएफओ ने बताया कि एसडीओ चंदन चौधरी और रेंजर सोनम दीक्षित के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम कॉम्बिंग में जुटी है।
विज्ञापन


इधर, तेंदुए की दहशत का आलम यह है कि किसान अब अकेले खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं। मीठेनगर, उलरापुर, दुगौली, हलुआपुर, ऑफिसखेड़ा, मलहा, कटौली और सहिलामऊ सहित करीब 10 गांवों के पीछे फैले जंगलों में किसानों ने चार दिनों से तेंदुए के पंजों के निशान मिलने की बात कही है। ग्रामीण लगातार वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें