फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेसीबी की टक्कर से मकान में आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की ओर से इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में इमली बाग से तिवारीगंज जाने वाली सड़क पर कराए जा रहे नाला निर्माण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। काम में लगी जेसीबी से ऊषा सिंह के मकान में दरार आ गई और फर्श भी चटक गई।
विज्ञापन




उनके सामने रहने वाले दिनेश, सुरेश के मकान की बाउंड्री भी गिर गई। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम ने मरम्मत कराने का वादा किया है।

मामले को लेकर जोनल अभियंता अशोक यादव ने कहा कि नाला खोदाई के दौरान जेसीबी की टक्कर से मकान का रैंप टूट गया। इससे पिलर में दरार आई है और फर्श भी चटकी है, लेकिन खतरे की बात नहीं है। ठेकेदार को नुकसान ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। उसे नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें