फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 13 शहरों में पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध, एनजीटी गाइडलाइन का पालन करने का दिया निर्देश

Tue, 10 Nov 2020 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पटाखों पर लगा प्रतिबंध - फोटो : pixabay
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एनजीटी न्यायालय के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के 13 शहरों में पटाखों की बिक्री और उसे जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जिन शहरों में  प्रदूषण का स्तर खराब(एक्यूआई 200-299), बहुत खराब (एक्यूआई 300-399) और गंभीर (400 से ऊपर) है वहां पर यह प्रतिबंध लागू रहेंगे।

विज्ञापन


इन शहरों में रहेगा प्रतिबंध
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से जारी निर्देश में मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का स्तर खराब होने, आगरा, वाराणसी, मेरठ,हापुड़ में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब होने और गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत, बुलंदशहर और मुरादाबाद में प्रदूषण स्तर गंभीर स्थिति में बताया है। ऐसे में इन शहरों में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। ये प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 30 नवंबर की रात तक जारी रहेगा।


13 में से 8 शहर एनसीआर के
इसमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत और बुलंदशहर एनसीआर क्षेत्र में आते हैं, जहां एनजीटी ने पहले ही पटाखे को प्रतिबंधित कर दिया है। शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जहां एक्यूआई 200 से नीचे है वहां एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार ग्रीन पटाखे छोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने इस बार ग्रीन पटाखों और डिजिटल व लेजर तकनीक से दीपावली की खुशियां मनाए जाने को प्रोत्साहित करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें