फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिलावटी खाद्य पर शिकंजा, 95 हजार के एक्सपायरी सामान की विक्रय प्रतिबंधित की

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र पर मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चिनहट थानाक्षेत्र के मटिहारी स्थित विद्या ऋषि इंडिया हेल्थ प्रालि व वीआर दिव्य लाइफ प्रालि पर छापेमारी की। दोनों स्थानों से भारी मात्रा में एक्सपायरी मसाले व फूड सप्लीमेंट कब्जे में लिए। करीब 95 हजार रुपये कीमत की करीब 152 किलो खाद्य सामग्री के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं 51 किलो से अधिक मसाले सीज किए गए।
विज्ञापन

टीम ने मौके से आठ नमूने भी लिए। इसके अलावा मल्हौर में राजकुमार स्वीट शॉप से खोया व बेसन लड्डू, ऐशबाग में वर्मा प्रोविजन स्टोर से घी और अग्रवाल किराना स्टोर से सेंधा नमक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें