फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद बाजार बदहाल, पार्किंग के संकट से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
अमीनाबाद में ​अतिक्रमण से लगता है जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के सबसे पुराने और व्यस्त अमीनाबाद बाजार के व्यापारी अतिक्रमण, गंदगी और पार्किंग की अव्यवस्था से परेशान हैं। व्यापारियों ने संयुक्त रूप से नगर आयुक्त और डीएम के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अफसरों की लापरवाही से ऐतिहासिक बाजार की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

अमीनाबाद व्यापार संगठन के संयोजक सैय्यद मुमताज आलम ने बताया कि सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश के बावजूद सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। झंडेवाला पार्क की भूमिगत पार्किंग को लेकर व्यापारी शनिवार को सांकेतिक धरने पर बैठे। इसके बाद वहां एक बैनर टांग दिया गया, जिस पर न तो नगर निगम और न ही ठेकेदार का नाम या जीएसटी नंबर दर्ज है। व्यापारियों का आरोप है कि यह सिर्फ सीएम पोर्टल की शिकायत निस्तारण दिखाने के लिए किया गया है।
8000 दुकानों के व्यापारी प्रभावित

व्यापारी जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अतिक्रमण, गंदगी और अवैध कब्जे से बाजार जाम की स्थिति में रहता है। झंडेवाला पार्किंग निजी हाथों में है और मनमानी वसूली की जा रही है। अमीनाबाद में करीब 8000 दुकानें हैं, जहां 20-25 जिलों से खरीदार आते हैं। नगर निगम सफाई और पानी का पैसा वसूलता है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर और अव्यवस्था से नाराजगी

व्यापारी केदारनाथ बाजपेई ने बताया कि भूमिगत पार्किंग की समस्या जस की तस है। वहीं, बिजली विभाग जबरन व्यापारियों के यहां स्मार्ट मीटर लगा रहा है। सड़क पर यलो लाइन के आगे अतिक्रमण रोकने के निर्देश थे, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हो रहा।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

अमीनाबाद में अतिक्रमण से लगता है जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें