फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थगित होगी सीपीएमटी की परीक्षा, सीएम को भेजा प्रस्ताव

Thu, 12 May 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार सीपीएमटी को स्थगित करने जा रही है। इस आशय का निर्णय मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में लिया गया है। हालांकि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यमंत्री को भेज दिया है। 
विज्ञापन


इसकी औपचारिक घोषणा सीएम की मंजूरी मिलने के बाद ही की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को विभाग के प्रमुख सचिव अनूप चन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 मई को आयोजित होने वाली कम्बाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) को स्थगित करने के संबंध में विमर्श हुआ। 

बैठक में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति व सीपीएमटी समिति के चेयरमैन प्रो. जीसीआर जायसवाल भी मौजूद थे। बैठक में कानूनी राय-मशविरा करने के बाद परीक्षा स्थगित करने को लेकर ही सहमति बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में आयुष की 800 सीटों पर प्रवेश के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें