फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब CCTV की निगरानी में होगा CPMT एग्जाम

Tue, 08 Jul 2014 11:08 AM IST
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएमटी-2014 वीडियो कैमरों की निगरानी में होगी। प्रिंटिंग प्रेस से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पेपर लाने व ओएमआर सीट जमा करने तक सिक्योरिटी दी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ के 42 केंद्रों पर 21 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

20 जुलाई को होने वाली सीपीएमटी की तैयारियों की समीक्षा बैठक में ये जानकारी डीएम राजशेखर ने दी। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सीपीएमटी के लिए लखनऊ 42 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाए जाएंगे पेपर

लखनऊ के अतिरिक्त 14 अन्य प्रमुख जिलों के प्रश्न पत्र भी लखनऊ की ट्रेजरी से ही जाएंगे।

पेपर के बॉक्स ले जाने वाले ट्रकों एवं प्रश्न पत्रों के बाक्सों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

एक जनपद से दूसरे जनपद पेपर भेजने के लिए बार्डर टू बार्डर सिक्योरिटी की व्यवस्था की जाएगी।

गाड़ियों में जीपीएस भी लगाए जाएंगे, इससे ट्रक की लोकेशन, डायवर्जन व स्पीड पर भी कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

1.09 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रदेश के 15 स्थानों पर सीपीएमटी की परीक्षा होगी। लगभग 1.09 लाख परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। इस बार पेपर डबललॉक मे रखने की व्यवस्था की गई है।

पढ़ें-  CM को चिट्ठी, CPMT की निगरानी करे IIT

सीपीएमटी तैयारियों की बैठक में केजीएमयू के रजिस्ट्रार योगेश शुक्ला, एडीएम सिटी विद्याशंकर सिंह, चीफ कोआर्डिनेटर सीपीएमटी प्रो. एके सिंह, पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें