फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया CPMT का रिजल्ट, अखिलेश ने दी ईदी!

Tue, 29 Jul 2014 05:44 PM IST
मनीष कुमार सिंह, सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
20 जुलाई को आयोजित हुई उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट-2014 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिसमें हरदोई के शम्स मोहम्मद खान और अबू असीम को केजीएमयू ने ईद की पूर्व संध्या पर ईदी दी है।

केजीएमयू द्वारा आयोजित परीक्षा में सोमवार रात को जारी हुए परिणाम में उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट-2014 में शम्स मोहम्मद खान ने टॉप किया है।

जबकि अबू असीम को परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 20 जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1,00,358 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। सीएम अखिलेश यादव ने भी पांच टॉपर्स की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा करके उन्हें बड़ी ईदी दे दी है।

केजीएमयू की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

प्रवेश परीक्षा का परिणाम अभ्यर्थी केजीएमयू की वेबसाइट www.kgmu.org/www.upcpmtee2014.com पर देख सकते हैं।।

यूपीसीपीएमटी-2014 के समन्वयक डॉ. एके सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम निर्धारित से समय से पहले ही घोषित किया जा रहा है।

फिजिकली हैंडीकेप्ड बोर्ड एक अगस्त को बैठेगा जबकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन दो अगस्त से शुरू होगा।

3 अगस्त से शुरू होगी काउंसलिंग

दाखिले के लिए काउंसिलिंग तीन अगस्त से शुरू होगी। सीपीएमटी के तहत परीक्षा में कुल 2104 सीटें हैं।

एमबीबीएस में 1353, बीडीएस में 51, बीएचएमएस की 300, बीएएमएस की 320 और बीयूएमएस की 80 सीटें हैं।

केजीएमयू ने काउंसिलिंग कार्यक्रम भी जारी किया है। अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये रहे टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्र

नाम--रोल नंबर
शम्स मोहम्मद खान--3921182
अबू असीम--3824253
शुभम मल्होत्रा--4304355
आलिया जेहरा--3910365

प्रियांशी स्वरूप--3926267
शोभित गर्ग--3302028
मो.अर्शद--4002225

सौरभ कुमार पटेल--3814398
कुशाग्र श्रीवास्तव--3920450
नीलांशा वार्ष्णेय--3933013
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें