फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीआई का 30 को हल्ला बोल

Sat, 28 Sep 2013 01:38 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 30 सितंबर को लखनऊ में एक रैली करने जा रही है।
विज्ञापन


इस रैली में सीपीआई व जन संगठनों के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। यह जानकारी राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने दी। उन्होंने कहा कि यह रैली उत्तर प्रदेश की राजनीति का पूरा एजेंडा ही बदलकर रख देगी।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. गिरीश ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों से किस प्रकार आम आदमी परेशान है यह रैली इस पर फोकस करेगी।
विज्ञापन


आज नव उदारवाद की नीतियों ने देश व प्रदेश दोनों को ही आर्थिक, राजनैतिक व सामाजिक हर तरह से जकड़ रखा है। कांग्रेस आर्थिक उदारीकरण के मुद्दे पर पूरी तरह बेनकाब हो गई है।

रैली के प्रमुख वक्ता भाकपा महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी होंगे। रैली चारबाग स्टेशन से शुरू होकर चौक स्थित ज्योतिबाफुले पार्क तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारें लगातार जनविरोधी काम कर रही हैं। इससे आम लागों के कष्ट काफी बढ़ गये हैं। अपनी बदहाली के चलते लोगों में दोनों सरकारों के प्रति भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


इस रैली में सद्भाव, विकास और कानून के राज की बात की जाएगी। मोदी के मुद्दे पर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे पहले अपनी पार्टी को तो एक कर लें। इसके बाद देश चलाने की सोंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें