मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले कोविड को लेकर समीक्षा की थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। नवीनतम उप वेरिएंट जेएन 1 के संक्रमण को लेकर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयां अलर्ट मोड में हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।