फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में इलाज का शुल्क तय, आदेश जारी

Sat, 18 Jul 2020 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश में निजी अस्पतालों में कोविड-19 इलाज का शुल्क निर्धारित कर दिया है। इसमें आइसोलेशन, आईसीयू और वेंटिलेटर के साथ आईसीयू के लिए अलग-अलग शुल्क तय किया गया है। रोजाना के शुल्क में पीपीई किट का शुल्क भी शामिल है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पॉल की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों के आधार शुल्क निर्धारण किया गया है। समिति ने इलाज के लिए उन निजी अस्पतालों को शामिल किया है जिन्हें सरकार ने कोविड-19 के इलाज के लिए अधिगृहीत नहीं किया है।

इसमें शहरों को ए, बी व सी श्रेणी में बांटकर शुल्क तय किया गया है। ‘ए’ श्रेणी के शहरों में सुपर स्पेशियलिटी की सुविधा वाले एनएबीएच (नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड ऑफ हास्पिटल) से सर्टिफाइड और नॉन एनएबीएच अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने पर अलग-अलग शुल्क होगा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ‘ए’ श्रेणी के शहरों के अस्पतालों के लिए निर्धारित शुल्क का ‘बी’ श्रेणी वाले शहरों में 80 फीसदी देना होगा। इसी तरह ‘सी’ श्रेणी के शहरों में ‘ए’ श्रेणी के लिए निर्धारित शुल्क का 60 फीसदी देना होगा। ‘ए’ व ‘बी’ श्रेणी से बचे शहरों को ‘सी’ श्रेणी में रखा गया है। सभी अस्पतालों में 20 फीसदी बेड सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आयुष्मान भारत के मरीजों के लिए आरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

इस तरह निर्धारित किया गया शुल्क

अस्पताल        आइसोलेशन बेड     आईसीयू      आईसीयू (वेंटिलेटर)     
एनएबीएच          10000              15000           18000 
नॉन एनएबीएच     8000               13000           15000

‘ए’ श्रेणी के शहर : कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद।
‘बी’ श्रेणी के शहर : मुरादाबाद, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, रामपुर, मिर्जापुर, अयोध्या, सहारनपुर, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर और फर्रुखाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें