सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर केजीएमयू में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के परिवार के नौ लोगों के सैंपल लिए। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिवार के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इलाके में फिर से घर-घर सर्वे करके सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मिले मरीज के संपर्कियों की तलाश की जा रही है।
विभाग के अधिकारी प्रथमदृष्टया इस मरीज के घर के बगल में रहने वाले परिवार से जोड़कर देख रहे हैं। इस परिवार के कई सदस्य पॉजिटिव मिले थे।
हालांकि वे सप्ताह भर पहले ठीक होकर घर लौट आए हैं। आशंका है कि इस मरीज में कोरोना का असर पहले से था लेकिन सक्रियता अब हुई है।