फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ जेल के कारापाल और उप कारापाल से गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने, पथराव कर हमला करने के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी पर आरोप तय करने के लिए कोर्ट में तलब किया गया है।
विज्ञापन

एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने मामले में 12 अप्रैल की तारीख तय करते हुए आरोपी मुख्तार अंसारी के अलावा जेल में बंद आलम, यूसुफ चिश्ती के साथ ही जमानत पर चल रहे लालजी यादव और कल्लू पंडित को भी तलब किया है। तीन अप्रैल 2000 को लखनऊ के कारापाल ने थाना आलमबाग में मुख्तार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कोर्ट ने कई बार मुख्तार को पेश करने का आदेश दिया था लेकिन उसे पेश नहीं किया जा रहा था जिसके चलते आरोपियो पर आरोप नहीं तय हो पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें