फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के चर्चित श्रवण साहू हत्याकांड में कोर्ट ने अखिलेश सरकार को घेरा, उठाए सवाल

Wed, 08 Feb 2017 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ शहर के चर्चित श्रवण साहू हत्याकांड में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कोर्ट ने श्रवण साहू की सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा है साथ ही मुआवजे के ल‌िए भी कहा।
विज्ञापन


बता दें क‌ि जवान बेटे की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ रहे एक पिता की लखनऊ में हत्या कर दी गई। इस हत्या में पुलिस की हीलाहवाली भी सामने आई है। 

एक स्वयंसेवी संस्था ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। बुधवार को हुई इसकी सुनवाई के दौरान जस्ट‌‌िस एपी साही और जस्ट‌िस हरकौली की बेंच ने सरकार से सवाल किया क‌ि श्रवण साहू को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई थी। साथ ही पूछा क‌ि किन परिस्थितियों में शस्त्र लाइसेंस नहीं मिला और कहा क‌ि क्यों न परिवार को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


बेंच ने अगली सुनवाई की तारीख 25 फरवरी दी है साथ ही सरकार से प्रत‌ि शपथपत्र दाखिल करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें