नक्सली गतिविधियों के आरोप में एटीएस द्वारा गिरफ्तार मनीष श्रीवास्तव और उसकी पत्नी को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरबी चौधरी ने 25 जुलाई तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक अदालत के समक्ष विवेचक द्वारा आरोपियों को पुलिस रिमांड पर दिए जाने की अर्जी दी गई थी, जिस पर सुनवाई के लिए अदालत ने 12 जुलाई की तिथि नियत की है।