फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़िये के हमले में दंपती की मौत: भड़के ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को खदेड़ा, डीएफओ-एसडीओ की गाड़ी तोड़ी

Tue, 30 Sep 2025 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के गांवों में बुजुर्ग दंपती की भेड़िये के हमले में हुई मौत से नाराज ग्रामीणों ने वनाधिकारियों को दौड़ा लिया। वहीं, गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिकारियों की गाड़ियां तोड़ दी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के प्यारेपुरवा गांव में बुजुर्ग दंपती खेदन (75) और मनकिया (70) के वन्य जीव का शिकार बनने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। दोपहर में गांव पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पीएसी और कैसरगंज तथा बौडी थाने की पुलिस तैनात की गई है। बुजुर्ग दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


प्यारेपुरवा गांव में भेड़िये के हमले से दंपती की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। वन विभाग के एसडीओ राशिद जमील दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। सभी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। एसडीओ राशिद जमील के गाड़ी पर लाठी बरसाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गांव के अंदर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को घुसने नहीं दिया गया। डीएफओ रामसिंह यादव ने भी मौके पर पहुंचकर समझने की कोशिश की तो उन्हें भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया गया है। दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में एक ट्रक पीएसी और कैसरगंज तथा बौडी थाने की पुलिस तैनात है।

डीएफओ के दावे के बाद लोगों ने ली थी राहत की सांस लेकिन फिर हुए हमले से भड़के
दो दिन पहले इलाके में नर भेड़िया के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी लेकिन फिर हमले में हुई बुजुर्ग दंपती की मौत के बाद इलाके में आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें