फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उल्टी दिशा से जा रहे कंटेनर से टकराई कार, दंपती की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
काकोरी (लखनऊ)। आगरा एक्सप्रेसवे पर रेवरी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले रविवार देर रात उल्टी दिशा से जा रहे कंटेनर की कार से सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि दो परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि सरोजनीनगर के गौरी विहार निवासी राजेंद्र यादव (45) अधिवक्ता हैं। वह सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री हैं। राजेंद्र दोस्त नादरगंज स्थित कार कंपनी में वर्कशॉप मैनेजर राजेश यादव के साथ शनिवार को मथुरा गए थे। साथ में राजेंद्र की पत्नी सविता यादव (40), बेटा पार्थ (10), राजेश यादव व उनकी पत्नी उर्मिला भी थीं। दर्शन करने के बाद रविवार को सभी घर लौट रहे थे। रविवार देर रात करीब 11 बजे आगरा एक्सप्रेसवे पर 290 पॉइंट के पास विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से उनकी कार की सामने से टक्कर हो गई।


हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र और उनके बेटे पार्थ को हल्की चोटें आईं, जबकि उर्मिला और सविता गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। उर्मिला और सविता की हालत गंभीर देख दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। वहीं, सविता की हालत गंभीर बनी हुई है। राजेश अपने पीछे दो बेटे सत्यम, शिवम और दो बेटियां काजल व आंचल को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन




परिवार में मचा कोहराम, अनाथ हुए बच्चे

दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों के शव एक साथ घर पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे बार-बार अपने माता-पिता के शव को देखकर बदहवास हो जा रहे थे। बच्चे यही कह रहे थे कि अब उनका पालन-पोषण कौन करेगा। उनकी आगे की पढ़ाई कैसे होगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि अचानक हुए हादसे ने बच्चों को अनाथ कर दिया।



वाहन छोड़कर भाग निकला चालक

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें