फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दंपती ने लगाया फंदा, युवक की मौत, युवती गंभीर

Sat, 22 Feb 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रवि। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोसाईंगंज। बरकत नगर में बुधवार देर रात रवि (24) व उनकी पत्नी काजल ने घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को दोपहर में रवि ने दम तोड़ दिया। विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों को दंपती के फंदा लगाने का कारण नहीं पता है।
विज्ञापन


रवि के पिता पूर्व कोटेदार राम खेलवान के मुताबिक बेटे ने छह माह पहले निगोहां के कांटा गांव निवासी काजल से प्रेम विवाह किया था। बुधवार रात करीब दस बजे खाना के बाद परिजन सो गए थे। रात करीब 12 बजे उनका छोटा बेटा ऋतिक पानी पीने के लिए उठा तो उसकी नजर रवि के कमरे की खिड़की पर पड़ी। उसकी चीख निकल गई।
रवि व काजल रस्सी से छत पर लगे पंखे से लटके हुए थे। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़ा और दोनों को अस्पताल ले गए। रवि की हालत गंभीर होते देखकर डॉक्टरों ने ट्राॅमा रेफर कर दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। काजल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बेटे का शव देखकर बेहोश हुईं मां

पोस्टमार्टम हाउस से जब रवि का शव घर पहुंचा तो मां माया बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें किसी तरह संभाला। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मामला संज्ञान में है, पर अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है और खुदकुशी की वजह भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें